पिपरिया: पिपरिया थाना पुलिस ने महुआ शराब के साथ एक तस्कर और एक वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा
पिपरिया पुलिस ने एक शराब तस्कर तथा एक वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार अपराह्न 2:50 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने करारी पिपरिया बिंद टोली गांव से 4 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय कंचन भगत के पुत्र सूरज भगत को गिरफ्तार किया है. इधर पथुआ गांव से NBW वारंटी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया.