मधेपुरा के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में बुधवार को राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 12 से 14 नवंबर तक चलेगी, जिसका आयोजन बिहार सरकार के खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।