बांसवाड़ा: मोहर्रम को लेकर बांसवाड़ा शहर के पाला मस्जिद से पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील
बांसवाड़ा जिले में आगामी मोहर्रम पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर मंगलवार शाम 7 बजे कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत पाला मस्जिद क्षेत्र से हुई।