धमतरी: महापौर धमतरी ने कहा- कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को ही महिला समझती है, अन्य महिलाओं को नहीं
देश की संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास नहीं होने को लेकर धमतरी में भाजपाइयों ने विरोध जताया। और बिल पास नहीं होने को लेकर कांग्रेस पार्टी व इंडिया गठबंधन के खिलाफ गांधी प्रतिमा के सामने आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं सोनिया गांधी को ही महिला समझती है।