सरधना: अचानक हुई बारिश से गर्मी और उमस का मिजाज बदला, अधिकांश जगहों पर जल भराव से लोगों को हुई परेशानी, मिली राहत
सरधना नगर में रविवार को भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को उस समय थोड़ी राहत मिली, जब दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बादलों के बीच बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने उमस व गर्मी से कुछ राहत महसूस की। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक सुखद नहीं रह सकी,