आंवला: आंवला में तूफान से घर ध्वस्त, परिवार ने एसडीएम से मिलकर आर्थिक सहायता की गुहार लगाई
Aonla, Bareilly | May 14, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र के बीहट गांव में एक परिवार का घर चक्रवाती तूफान से तबाह हो गया। गुरुवार दोपहर दो बजे पीड़ित परिवार ने अपने बच्चों के साथ तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से सहायता की गुहार लगाई और एक प्रार्थना पत्र सौंपा है।