सहारनपुर: नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र विवाद पर पार्षदों ने किया हंगामा, जोनल व्यवस्था और देरी को लेकर उठाए सवाल
सहारनपुर नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही देरी को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद सामने आया। सर्वदलीय पार्षदों ने नगर निगम पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।