लखीमपुर: शास्त्री नगर में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रेस वार्ता में किया गया सम्मानित, गांधी जयंती पर किया था शानदार प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित एक निजी विद्यालय में आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रशासन ने 2 अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।