दुधि: बीजपुर में कच्ची शराब के खेल का हुआ खुलासा, 10 लीटर के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
बीजपुर में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 राजेश कुमार सिंह व आरक्षी हरिश्चन्द क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एनटीपीसी रोड से कोड़ार मार्ग पर ग्राम सिरसोती के पास एक व्यक्ति जरकिन में संदिग्ध सामग्री लेकर जा रहा है।