जांजगीर: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खाद-बीज वितरण के संबंध में बैठक ली
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर खाद एवं बीज वितरण व्यवस्था के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेकर कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित करें।