फतेहपुर: फतेहपुर, नहर कॉलोनी में ठगी पीड़ितों का धरना 22 महीने से जारी, सुनवाई नहीं हुई
फतेहपुर की नहर कॉलोनी परिसर में ठगी पीड़ित संगठन का धरना 22 महीने से लगातार जारी है। ठगी और जालसाजी से परेशान पीड़ित इंसाफ की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि कंपनियों ने लाखों की ठगी की, पर न एफआईआर हुई न पैसा वापस मिला। पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन तेज करेंगे।