जलेसर: मोहनपुर में अहिल्याबाई होलकर साइन बोर्ड पर कालिक पोती गई, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जलेसर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Jalesar, Etah | Jun 2, 2026 एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में महारानी अहिल्याबाई होलकर के साइन बोर्ड पर कालिक पोतने की घटना से स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों में रोष है। यह घटना प्राथमिक विद्यालय के पास हुई।इस कृत्य के विरोध में भाजपा जिला कार्य समिति की सदस्य नीलम प्रजापति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार दोपहर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जलेसर को ज्ञापन सौंपा।