मंगलवार 1 बजे कसरावद से भीकनगाव जाते समय जय स्तंभ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन के दौरान भ्रष्टाचार, अहंकार और संवेदनहीनता चरम पर पहुंच चुकी है।