भटवाड़ी: यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान यमुनोत्री धाम में व्यवस्थाओं को बहाल करने में जुटे, की रास्तों की मरम्मत
पुलिस जवानों ने धाम में यमुना नदी के उफान से क्षतिगस्त हुए रास्तों की मरम्मत कर सुरक्षित यातायात के लिए सुचारु किए हैं। गत बृृहस्पतिवार को बारिश के कारण यमुनानदी में भारी उफान आ गया था। उफान से यमुनोत्री धाम में रेलिंग बहने के साथ पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। एसपी अपर्ण यदुवंशी के दिशा निर्देश पर पुलिस आज दिनभर यमुनोत्री धाम में व्यवस्थायें बहाल की।