पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के सहायक खजाँची थाना क्षेत्र के निवासी से विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, पैसे वापस मांगने पर हुई पिटाई
Purnea East, Purnia | May 19, 2026
पूर्णिया शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के चिमनी बाजार निवासी मो. अजहर से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और मारपीट करने का मामला सामने आया है।जब पीड़ित युवक ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित अज़हर ने थाना में लिखित शिकायत की है। आवेदन में उसने कंपनी के खिलाफ कारवाई की मांग की है