हाथरस: शराब पीने से मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शंकरपुर में शराब पीने की मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा व मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का डॉक्टरों द्वारा उपचार करते हुए घायलों का डॉक्टरी परीक्षण किया गया।