महनार: महिन्दबारा पंचायत के लोदीपुर लखराज गांव में ग्रुप लोन के एक करोड़ से अधिक रुपये की अवैध निकासी, कार्रवाई नहीं
महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिन्दबारा पंचायत के लोदीपुर लखराज गांव में दो सौ से ढाई सौ महिलओं के नाम पर ग्रुप लोन का एक करोड़ से अधिक रुपया अवैध तरीके से बैंक खाता से निकाले के मामले में महीने से अधिक का समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नही होने को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है।मामले को लेकर बुधवार की शाम करीब 4 बजे पीड़ित महिलाओं ने इसकी जानकारी दी।