महनार: स्टेशन रोड प्रखंड कार्यालय के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती
महनार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना में जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की सहयोग से सोमवार की सुबह करीब 11 बजे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती ।घटना में जख्मी महनार नगर के इशाकपुर टेक वार्ड संख्या 24 निवासी अवधेश राय का पुत्र नीतीश कुमार बताया गया।