पूसा: बासुदेवपुर राइस मिल के पास कलेक्शन एजेंट को बदमाशों ने मारी गोली इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
भागिरथपुर गांव के रहने वाले संतोष कुमार राय स्थानीय लोगों को डेली बेसिस पर कर्ज पर रुपया देते थे। आज वह कलेक्शन कर अपने घर लौट रहे थे। बासुदेवपुर राइस मिल के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मार दिया। जख्मी हालत में जान बचाकर वह भागते रहे। मगर दही घाट पर 112 पुलिस टीम को गोली मारे जाने की सूचना दिया। पुलिस टीम ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती।