कासगंज: कासगंज जिले में बकरीद के अवसर पर 105 स्थानों पर होगी नमाज, जिले को 5 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया
कासगंज जनपद में गुरुवार को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जनपद में कुल 105 स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। इनमें 62 ईदगाह और 42 मस्जिदें शामिल हैं, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह निर्धारित समय पर नमाज अदा करेंगे।