भरथना: बकेवर पुलिस ने भैंस चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, पिकअप व अवैध असलहा बरामद
बकेवर थाना पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन, एक तमंचा कारतूस, एक चाकू तथा 23,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।थाना प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार, नागरीलोलपुर निवासी देवेन्द्र कुमार की दो भैंसें 20 अप्रैल की रात चोरी हो गई थीं, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।