कोल: गांधीपार्क में खेत में बच्चे की हत्या का मामला, पिता के साथी राज मिस्त्री ने कुकर्म में विफलता पर की हत्या
Koil, Aligarh | Apr 11, 2026 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के गांव ज्वालागढ़ की है ।जहां बीते दिन खेतों में एक बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। इधर मिली जानकारी के अनुसार बालक के पिता के साथी राज मिस्त्री ने कुकर्म में विफल होने के कारण बालक की हत्या कर दी थी। आरोपी राज मिस्त्री जगदीश की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारण का खुलासा हुआ है।