शेरघाटी: शेरघाटी में प्रेम प्रसंग में एक और जान गई, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में राजेश कुमार गिरफ्तार
शेरघाटी प्रखंड कार्यालय के समीप अग्निशमन विभाग में कार्यरत महिला सिपाही ज्योति कुमारी की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस मामले में अग्निशमन के ही एक सिपाही राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्योति कुमारी और राजेश कुमार