रामानुजगंज: यूपी के रेत माफियाओं का धावा, पोकलेन से पांगन नदी का सीना छलनी, जिम्मेदार बेपरवाह
रामानुजगंज शुक्रवार रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पचवाल स्थित पांगन नदी के महुआ घाट में कथित रूप से पोकलेन मशीन लगाकर अवैध रेत उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। लगातार हो रहे उत्खनन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात नदी से रेत निकाली जा रही है, जिम्मेदार बेपरवाह है