फतेहपुर: नगर पालिका परिषद ने अटल बिहारी वाजपेई पार्क में मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
21.06.2026 को नगर पालिका परिषद फतेहपुर ने अटल बिहारी वाजपेयी पार्क में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। अध्यक्ष राजकुमार मौर्य और ईओ रविंद्र कुमार की मौजूदगी में सभासदों, अधिकारियों व नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग को स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताते हुए रोजाना अपनाने की अपील की गई।