झालरापाटन: मंडावर कस्बे में शराबी युवक ने पत्थर से वार कर अपनी ढाई साल की भांजी का सिर फोड़ा
झालावाड़ के मंडावर कस्बे में शराबी युवक ने नशे में पत्थर मारकर अपनी ढाई साल की भांजी का सर फोड़ दिया। पत्थर के वार से बालिका के सर में गंभीर चोट आई जिसे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी ने शनिवार सुबह 9:00 बजे बताया कि ढाई साल की लाडली पुत्री दिनेश ऐरवाल को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।