SSP परमेंद्र डोभाल के आदेश पर बुधवार शाम 7 बजे पुराना रानीपुर मोड़ पहुंची ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन किए और हिदायत दी कि वे हमेशा अपनी निर्धारित यूनिफॉर्म में रहे। इसके अलावा जरूरी दस्तावेज भी साथ रखे। बीते दिनों देश भर में हुई ऑनलाइन डिलीवरी के दौरान अपराधिक घटनाओं को देखते हुए ये अभियान चलाया गया।