नानपारा: चनैनी गांव के पास भकला नाले में छह माह बाद दिखा मगरमच्छ, किसानों में मचा हड़कंप, टीम ने किया रेस्क्यू
अब्दुल्लागंज रेंज के चनैनी गांव के पास भकला नाले में दोबारा मगरमच्छ दिखने से आसपास खेतों पर मौजूद किसानों में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही अब्दुल्लागंज रेंज के वनकर्मी उसे पकड़ने में जुट गए हैं। चनैनी गांव के लोगों ने नाले के पास मगरमच्छ को देखा तो आसपास खेतों में धान की कटाई कर रहे किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मगरमच्छ देखने से लोगों में खौफ बैठ गया।