अशोकनगर में डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़े युवाओं ने कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नए सर्वे आदेश का विरोध किया। संगठन का कहना है कि हर सीजन में नए युवाओं को मौका देने की व्यवस्था से अनुभवी सर्वेयरों का रोजगार प्रभावित होगा और सर्वे की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। युवाओं ने आदेश में संशोधन, रबी-2026 का लंबित मानदेय जल्द जारी करने, स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा, सुरक्षा उपकरण और विभागीय परिचय पत्र उपलब्ध कराने की मांग की है।
Collector Ashok Nagar PRO Ashok Nagar CM Madhya Pradesh Jyotiraditya M Scindia
#DigitalCropSurvey #Ashoknagar #MPNews #Surveyors #YouthEmployment