हनुमानगढ़: करणीसर-सहजीपुरा गांव में सिंचाई पाइपलाइन बनी प्रशासन के लिए समस्या, प्रशासन ने छठी बार डलवाई पाइपलाइन
हनुमानगढ़ जिले के करणीसर सहजीपुरा गांव में घग्गर नदी से खेतों को सिंचाई पानी देने वाली पाइपलाइन प्रशासन और सिंचाई विभाग के लिए समस्या बनी हुई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार को पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में छठी बार गांव में पाइपलाइन बिछाई। पूर्व भी प्रशासन 5 बार इस पाइपलाइन को बिछा चुका है मगर हर बार ग्रामीणों का एक पक्ष इस पाइपलाइन को तोड़ देता है।