फुलवरिया: भरपूरवा गांव के पास एक व्यक्ति से मारपीट कर सोने की चेन और नकदी लूटी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
फुलवरिया थाना क्षेत्र के भरपूरवा गांव के समीप एक व्यक्ति से मारपीट कर सोने की चेन और नगदी लूट लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों को नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है जिसमें मजीरवा कला गांव निवासी प्रेमचंद ने आरोप लगाया है कि वह अपनी दुकान से पैतृक घर भरपूरवा जा रहे थे।