कोडरमा: कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर अब मौके पर ही लगा रहे जुर्माना, जन विश्वास अधिनियम के तहत नई व्यवस्था लागू
रेलवे परिसर और ट्रेनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई और तेज हो गई है। रेल मंत्रालय द्वारा जन विश्वास अधिनियम के तहत किए गए संशोधन के बाद रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर को मौके पर ही जुर्माना लगाने का अधिकार मिल गया है।