तालबेहट: तालबेहट रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरियों पर मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान नहीं हो सकी, पोस्टमार्टम कराया गया
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरियों पर कई टुकड़ों में एक अज्ञात युवक का शव मिला है, पुलिस ने मृतक के शव की सिनाख्त करने का प्रयास किया है,लेकिन युवक के शव की सिनाख्त नहीं हो सकी उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, और युवक के हाथ पर B.M.गुदा हुआ है, जिससे पहचान करने का प्रयास जारी है।