बरेली: सीबीगंज में सड़क हादसे में घायल हुआ मानसिक रोगी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सीबीगंज में मुन्ना सड़क हादसे में रविवार को गंभीर रूप से घायल हो गया है। मुन्ना के परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। काफी समय से वे बीमार चल रहे हैं। कल देर शाम घर से खाना खाकर घूमने निकले थे तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।