बरेली: पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, आने वाले त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क
पुलिस लाइंस में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के नेतृत्व में रविवार दोपहर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस को दंगा और बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण और अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस बल को किसी भी तरह के हालात में उपद्रवियों से निपटने के तरीके सिखाए गए। ड्रिल के दौरान एक तरफ टीम को उपद्रवी बनाकर मैदान में उतारा गया तो दूसरी तरफ पुलिस टीम को।