बंदगांव प्रखंड के कराईकेला पंचायत भवन में शुक्रवार को जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ भीषम कुमार ने की। उन्होंने सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।