कोल: AMU में हिंदू छात्रों की पिटाई मामले में देर रात तक थाने में चला हंगामा, पूर्व महापौर व SP सिटी के पहुंचने पर FIR दर्ज
Koil, Aligarh | Mar 22, 2024 अलीगढ़ के AMU में गुरुवार को होली खेलने पर मुस्लिम छात्रों द्वारा हिंदू छात्रों की पिटाई की गई थी। घटना के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा हुआ और पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। देर रात्रि एसपी सिटी और पूर्व महापौर शकुंतला भारती थाने पहुंची जिसके बाद आरोपी छात्रों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।