आगरा: अवधपुरी में महिला पर कॉलोनी के लोगों ने एयर गन से फायर कर बच्चों और बुजुर्गों को जख्मी करने का लगाया आरोप
Agra, Agra | Mar 22, 2025 थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंतर्गत अवधपुरी में एक महिला पर कॉलोनी वासियों ने आरोप लगाए हैं कि महिला एयर गन से फायर करती है बच्चों बुजुर्गों को घायल कर देती है, टोना टोटका करती है और आग लगाकर मिर्ची पाउडर डाल देती है, लोग खांस खांसकर परेशान हो जाते हैं, इसीको लेकर कॉलोनी वासियों ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है, इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।