महागामा: एसडीपीओ कार्यालय महागामा में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन, बैठक में कांडों का थाना वर समीक्षा की गई।
Mahagama, Godda | Jun 12, 2026 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन एसडीपीओ वरुण रजक के द्वारा किया गया। बैठक में कांडों का थाना बार समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारीयों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया।