गोरखपुर: जेल प्रशासन ने जिला जेल में पुरुष बंदियों की प्रेमिकाओं से मुलाकात पर लगाई रोक
जेल में अब पुरुष बंदियों की गर्लफ्रेंड (महिला दोस्त) से मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। बंदी से मिलने आई गर्लफ्रेंड की तलाशी में कई बार मोबाइल व आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही लड़की भगाने व दुष्कर्म के मामलों में जेल में बंद बंदियों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। कैदी सिर्फ खून के रिश्ते वालों से मिल सकेंगे।