गोरखपुर: बेलीपार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बेतऊआ के पास नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के बेलीपार पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब मुखबिर की सूचना पर बेतऊआ के पास से पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोप में, एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, अभियुक्त लोहर निषाद पुत्र प्रकाश को, पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।