गोरखपुर: नौका विहार पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन, गोरखपुर के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की शिरकत
नौका विहार पर आज 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया, जिसमें गोरखपुर के प्रभारी मंत्री व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी प्रतिभागियों के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और एकता का संदेश देते हुए आयोजन को प्रोत्साहित किया। उन्होंने दौड़ में शामिल लोगों को देश की अखंडता एकता की शपथ भी दिलाई।