कांके: रांची समेत झारखंड में 6 मई तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ओले और आंधी की चेतावनी
Kanke, Ranchi | May 1, 2026 रांची सहित झारखंड में 6 मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने ओले और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 1 मई को रांची समेत चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।