सुपौल: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही सुपौल में बुलडोजर एक्शन, बेघर हुए सैकड़ों परिवार
Supaul, Supaul | Apr 17, 2026 बिहार में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही प्रशासनिक सख्ती का असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। इसी क्रम में सुपौल जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है। शहर के प्रमुख इलाके पटेल चौक पर प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर बने दर्जनों घरों और दुकानों