बयाना: बयाना में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया मजदूर, गंभीर हालत में किया गया रेफर
बयाना के भीमनगर इलाके में सोमवार शाम टिनशेड लगाते समय एक मजदूर 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। महावर कॉलोनी निवासी बदन सिंह जाटव (46) मकान पर काम कर रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही लाइन से करंट लग गया और वह गिर पड़ा। साथियों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया।