गोरौल: पटना में 11 अप्रैल को होने वाली जनसुराज की 'बदलाव रैली' की तैयारी के लिए गोरौल में प्रेसवार्ता आयोजित
आगामी 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित जनसुराज की बदलाव रैली की तैयारी को लेकर सोमवार को 2 बजे दिन में गोरौल के कटरमाला में प्रेसवार्ता आयोजित किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान प्रखंड अध्यक्ष कुमार शिव बसंत एवं राकेश पटेल सहित अन्य जनसुराज पार्टी के नेताओं ने रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।