गोरौल: महावीर जयंती पर मीट और मछली की बिक्री पर रोक, गोरौल प्रखंड में बीडीओ ने जारी किया आदेश
सोमवार को दोपहर 2 बजे गोरौल प्रखंड कार्यालय में आगामी महावीर जयंती को लेकर बीडीओ उदय कुमार ने किया फरमान जारी । बीडीओ ने बताया कि सरकार ने महावीर जयंती के दिन मीट एंव मछली के सभी दुकान को बंद करने का आदेश दिया और तालाब से भी मछली नहीं मारने का निर्देश दिया । अगर कोई इसका उल्लंघन करते हुए पकड़े जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।