रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सीओ सिटी ने किया औचक निरीक्षण
.
#हरदोई: यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में सीओ सिटी अजीत चौहान ने हरदोई रोडवेज बस अड्डे का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस अड्डे परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं को देखा तथा चोरी, जेबकटी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर पूछताछ करने को भी कहा गया।
सीओ सिटी ने बस अड्डे के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने तथा यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण के बाद पुलिस ने बस अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया है।
#TheTelecast | Akhil Singh
Hardoi, Hardoi | Aug 27, 2026