कटिहार: बैगना में चोरों ने बंद पड़े रेल क्वार्टर में मचाया उत्पात, ₹300000 का सामान लेकर फरार
गुरुवार की शाम 6 बजे रेल कर्मचारी गंगा कुमार सिंह जब अपने क्वार्टर पहुंचे तब उन्हें पता चला कि उनके क्वार्टर में चोरी हो गई है। रेल कर्मी के द्वारा चोरी की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोर की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। मामले के बारे में रेल कर्मी ने बताया कि वह एक दिन की छुट्टी पर घर गए थे।