कटिहार: मनिया के अनाथ आश्रम में दिवंगत पत्रकार की पुण्यतिथि पर हुआ आयोजन, बच्चों में खाद्य सामग्री बांटी गई
गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे दिवंगत पत्रकार राज रतन कमल के पांचवी पुण्यतिथि का आयोजन अनाथ आश्रम में किया गया था। जहां अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ दिवंगत पत्रकार की पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम पत्रकार के तैल चित्र पर मौजूद पत्रकार एवं अनाथ आश्रम के सभी बच्चों ने पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात के बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।